पलामू, अगस्त 7 -- मेदिनीनगर। पलामू जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को मेदिनीनगर में जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक की अध्यक्षता में दिवंगत राज्य सभा सदस्य झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की आत्मा की शांति के लिए शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके प्रतिमा पर पुष्प माला से श्रद्धांजलि अर्पित किया। शोक सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने कहा कि झारखंड अलग राज्य के आंदोलन के महान क्रांतिकारी, प्रणेता, दिसोम गुरु एक विचारधारा थे। शोक सभा में 20 सूत्री उपाध्यक्ष विमला कुमारी, शमीम अहमद राईन, ईश्वरी सिंह, विश्राम दुबे, नाफिज खान, जितेंद्र कमलापुरी, सत्येंद्र सिंह, तारकेश्वर पासवान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.