धनबाद, अक्टूबर 5 -- धनबाद, विशेष संवाददाता धनबाद परिसदन में कांग्रेस की शनिवार को हुई बैठक में वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान की तैयारी पर चर्चा हुई। बैठक में प्रखंड/नगर कांग्रेस अध्यक्ष एवं पर्यवेक्षक भी मौजूद थे। जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि 15 अक्तूबर तक जिलेभर में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। यह राहुल गांधी बनाम नरेंद्र मोदी की लड़ाई नहीं है। यह कांग्रेस बनाम बीजेपी नहीं है। यह सत्ता और विपक्ष के बीच का भी मसला नहीं है। जनता का वोट, जनता का हक, कोई छीन नहीं सकता। लोकतंत्र पर कुठाराघात किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं। लोकतंत्र के मूल्यों की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी का यह संघर्ष निरंतर जारी रहेगा और जनता की आवाज को दबाने वाली हर ताकत को लोक शक्ति से जवाब दिया जाएगा। कार्यक्रम को कार्यकारी अध्यक्ष राशिद राजा अंसारी, प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.