रांची, फरवरी 17 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कांग्रेस ने कोल विद्रोह के महानायक अमर शहीद वीर बुधु भगत की जयंती सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय में मनाई। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि जब मुगलकाल में बहुत सारे व्यापारियों का प्रवेश छोटानागपुर में हुआ और उनके द्वारा आदिवासियों का शोषण किया जाने लागा तो उनके खिलाफ इन्होंने लड़ाई की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि वीर बुधु भगत गोरिला युद्ध में निपुण थे। कई बार इनके नेतृत्व में आदिवासी योद्धाओं ने अंग्रेजी हुकूमत को परास्त किया था। श्रद्धांजलि देने वालों में राकेश सिन्हा, अभिलाष साहू, आलोक कुमार दूबे, डॉ राजेश गुप्ता, राजन वर्मा, सुरेन राम, फिरोज रिजवी मुन्ना, धर्मेन्द्र सोनकर, राजेश चन्द्र रा...