देहरादून, फरवरी 12 -- लक्सर। जिला व राज्य स्तर के कांग्रेस पदाधिकारियों ने लक्सर के करीब 20 से अधिक गांवों का दौरा किया, और 16 फरवरी को देहरादून में धामी सरकार के खिलाफ आयोजित रैली की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से रैली में पहुंचने की अपील की। इसके बाद उन्होंने लक्सर में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर रैली की तैयारी की समीक्षा की। गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लक्सर के मौहम्मदपुर कुन्हारी, सुल्तानपुर, टिक्कमपुर, खानपुर बाक्करपुर, हबीबपुर कुड़ी, भोगपुर, भिक्कमपुर, रायसी, निहंदपुर, अलावलपुर, दरगाहपुर समेत 20 से अधिक गांवों में दौरा किया। इस दौरान पूर्व विधायक रामयश सिंह और हाजी तस्लीम ने ग्रामीणों को बताया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार पूरी तरह फेल है। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, युवा बेरोजगार हैं। सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार छाया हुआ है। क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.