गिरडीह, मार्च 6 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी प्रखंड कांग्रेस पार्टी कार्यालय में बुधवार को प्रखंड कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित की गयी। जिसमें प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में संगठन को मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार राय ने की। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी। जिसमें मंडल अध्यक्षों को सक्रिय रुप से कार्य करने वाले समाजिक लोगों को को पार्टी में जोड़कर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की गई। बैठक में सात मार्च को बोकारो में पार्टी के प्रदेश प्रभारी के राजू के साथ प्रखंड अध्यक्ष व मंडल अध्यक्षों की बैठक को सफल बनाने पर जोर दिया गया। मौके पर जिला परिषद सदस्य बिमल कुमार सिंह, कंग्रेस नेता अनिल चौधरी, दिनेश राम, अविनाश सिंह, जिब्राइल अंसारी, बच्चु नारायण राय, सत्या...