देहरादून, फरवरी 5 -- कांग्रेस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों के साथ कांग्रेस हमेशा खड़ी रहेगी। वार्ड 42 के कांवली के अम्बेडकर भवन निकट समुदायिक भवन शास्त्री नगर में कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर के नेतृत्व में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस प्रवक्ता थापर ने जरूरतमंद महिलाओं को कंबल वितरित कर सम्मानित किया गया। प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा समाज के कमजोर वर्गों, महिलाओं और जरूरतमंदों के साथ खड़ी रही है और आगे भी जनता की सेवा ही कांग्रेस की प्राथमिकता रहेगी। कार्यक्रम में प्रवक्ता मोहन काला, युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मोहित मेहता मोनी, सूरज क्षेत्री, राजेन्द्र राज, सुनीता, सुमन, शबनम सहित कैन्ट विधानसभा के अ...