बागेश्वर, जनवरी 30 -- कांग्रेस ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। रघुपति राघव राजा राम का गायन कर गांधीजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। दो मिनट का मौन भी धारण किया गया। सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। उधर, कौसानी में भी गांधी स्मारक निधि से संचालित अनासक्ति आश्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया। इस अवसर जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला, राजेंद्र परिहार, ईश्वर पांडे, ललित कुमार, कुंदन गिरी, भीम कुमार, गणेश कुमार, पूजा टम्टा, हिमानी टम्टा, हीना आर्य आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...