कोडरमा, नवम्बर 15 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा शुक्रवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, आधुनिक भारत के निर्माता एवं स्वतंत्रता संग्राम के महान नेता पंडित जवाहरलाल नेहरू की 136वीं जयंती मनायी गई। सभा की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष संजय सेठ ने की, जबकि संचालन सऊद खान ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक ने कहा कि पंडित नेहरू ने आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी। वैज्ञानिक सोच, लोकतांत्रिक मूल्यों, औद्योगिक विकास और संस्थाओं के निर्माण में उनका योगदान अविस्मरणीय है। प्रदेश सचिव मनोज सहाय पिंकू ने अपने संबोधन में कहा कि नेहरू ने 16 साल 286 दिन के कार्यकाल में 30 से अधिक महत्वपूर्ण सरकारी संस्थाओं का निर्माण कर देश को मजबूती प्रदान की। कार्यक्रम में गणेश स्वर्णकार, हर्ष कुमार, सुबोध कुमार, संजय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.