जामताड़ा, मई 22 -- कांग्रेस ने मनाई राजीव गांधी की पुण्यतिथि नाला,प्रतिनिधि। प्रखंड कांग्रेस कार्यालय परिसर में बुधवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 34 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष पंकज झा एवं प्रखंड अध्यक्ष समर माजी के नेतृत्व में नेता एवं कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमूर्ति पर पुष्प सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। अपने संबोधन में जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि आधुनिक भारत की नींव रखने वाले राजीव गांधी भविष्यदृष्टा थे। उनके नेतृत्व में देश में सूचना तकनीक एवं प्रोद्योगिकी के विकास की नींव रखी गई। देश सशक्त बना। कहा कि अपने प्रधानमंत्रित्व काल में उन्होंने अपने फैसलों और कार्यों से देश की जनता के दिलोदिमाग में अमिट छाप छोड़ी। एक ही कार्यकाल में कई ऐसे कार्य किए, जिसके लिए उन्हें आज भी याद किया जात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.