देहरादून, मई 14 -- कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर दी है। इसमें उन्होंने आपरेशन सिंदूर का नेतृत्व कर रही भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए बयान की निंदा की है। साथ ही कहा कि यह कर्नल सोफिया के साथ ही भारतीय सेना और देश का अपमान है। इसमें पुलिस को तत्काल केस दर्ज करना चाहिए। बुधवार को महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने शहर कोतवाल को शिकायत सौंपी। कहा कि मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री ने न सिर्फ देश, सेना का अपमान किया है, बल्कि देश की महिला शक्ति का भी अपमान किया है। विजय शाह की बयानबाजी से भारतीय सेना और महिला शक्ति की प्रतिष्ठा को धक्का लगा है। देशभक्त जनता तथा पूरी मात्र शक्ति आहत है। उन्होंने मंत्री को पद से हटाने के साथ ही उनके खिलाफ देशद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.