जौनपुर, फरवरी 6 -- जौनपुर, संवाददाता। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को बहाल किए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। जिलाध्यक्ष डा. प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने उद्योगपतियों और कारपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए मनरेगा जैसे जनकल्याणकारी कानून को खत्म कर दिया है। इससे गरीब, मजदूर, श्रमिक और महिलाएं रोजगार के लिए शहरी क्षेत्रों की ओर पलायन करने को मजबूर हो रही हैं। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में तत्कालीन प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह द्वारा लागू किया गया मनरेगा कानून ग्रामीण विकास और रोजगार की दृष्टि से क्रांतिकारी कदम था। आलोचना करते हुए ...