पलामू, जुलाई 1 -- मेदिनीनगर। पलामू जिला कांग्रेस ने सोमवार को हूल दिवस मनाते हुए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ पहला बिगुल फूंकने वाले अमर शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव और फुलो-झानो को श्रद्धांजलि अर्पित किया। पलामू जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष जैश रंजन पाठक की अध्यक्षता में आयोजित हूल दिवस विषयक सेमिनार में कांग्रेसजनों ने अपने-अपने विचारों को रखा और आजादी को अक्षुण्य बनाए रखने का आह्वान किया। दूसरी तरफ झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा व राजा मेदनीराय तीरंदाज एकेडमी ने हूल दिवस पर क्रांति के अग्रदूत सिदो, कान्हू, चांद, भैरव, फुलो व झानो की तस्वीर पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के शाहपुर स्थित चलानी किला में आयोजित कार्यक्रम में महा योद्धाओं के दिखाये रास्ते पर चलने व सामाजिक-सांस्कृतिक विरासत को बच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.