रुद्रपुर, मई 21 -- रुद्रपुर, संवाददाता। मनोज सरकार स्टेडियम का नाम बदले जाने की सूचना पर कांग्रेस नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे बंगाली समाज का अपमान बताया है। उन्होंने सरकार का फैसला वापस नहीं होने पर आर पार की लड़ाई लड़ने का ऐलान किया है। बुधवार को शक्ति विहार स्थित महानगर कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि भाजपा का दोहरा चरित्र एक बार फिर सामने आ चुका है। भाजपा हमेशा वोट की राजनीति करती आई है और मतलब निकलने के बाद जनता को उसके हाल पर छोड़ दिया जाता है। कहा कि रुद्रपुर में बंगाली समाज के होनहार युवा के नाम पर पहले सरकार खुद स्टेडियम का नाम रखती है और अब खुद इसका नाम बदलवा रही है, यह बंगाली समाज का अपमान है। कहा, भाजपा के इस फैसले से आज बंगाली समाज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। आगाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.