प्रयागराज, फरवरी 21 -- कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को क्षेत्र के विरना गांव में मनरेगा बचाओ संग्राम चौपाल का आयोजन किया। गंगापार जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद ने गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी, स्वास्थ्य, शिक्षा, किसानों, मजदूरों आदि के मुद्दों पर भाजपा सरकार को खूब कोसा। कहा कि मनरेगा खत्म कर गरीब मजदूरों का अधिकार छीनने का काम किया है। विधानसभा प्रभारी देवराज उपाध्याय ने कहा मनरेगा योजना से ग्रामीणों को गांव में ही रोजगार मिल रहा था, लेकिन केंद्र सरकार ने इसे बंद कर गरीबों का हक छीन लिया। जिला उपाध्यक्ष निशा सिंह ने कहा कि मनरेगा गरीबों, मजदूरों और ग्रामीणों के अर्थ-व्यवस्था की रीढ़ थी, लेकिन उसे भाजपा सरकार ने बंद कर मजदूरों के साथ छल किया। संचालन डॉ. अमर सिंह पटेल एवं अध्यक्षता सुनील पांडेय ने किया। मौके पर रितेश पासी, संगम लाल गुप्ता, श्याम धुरिया, ...