रांची, अक्टूबर 30 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड कांग्रेस ने बूथ लेबल एजेंटों को भंग कर दिया है। अब नये सिरे से बूथ लेबल एजेंट बनाए जाएंगे। इसके लिए जिला अध्यक्षों और जिला पर्यवेक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने यह जिम्मेदारी सभी जिलों को दी है। कांग्रेस भवन में गुरुवार को आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि समीक्षात्मक बैठक में प्रगति संतोषजनक नहीं रही। इसके लिए सभी जिलाध्यक्षकों व जिलों के पर्यवेक्षकों को बीएलए और यूएलबी के गठन की जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में अधिकांश पर्यवेक्षक शामिल नहीं हुए। इस पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पर्यवेक्षक बिहार चुनाव समेत राज्य से बाहर थे। इसकी उन्हें सूचना थी। इस वजह से वे शामिल नहीं हो सके। उन्होंने कहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.