मुंगेर, सितम्बर 6 -- तारापुर,निज संवाददाता। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट सह प्रदेश प्रवक्ता जयराम विप्लव ने कहा कि कांग्रेस की सोच पूरी तरह से बिहार विरोधी है। उन्होंने कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए उस ट्वीट पर तीखी प्रतिक्रिया दी, जिसमें लिखा गया है, बीड़ी और बिहार दोनों बी से शुरू होते हैं। विप्लव ने कहा कि कांग्रेस ने बिहार को बीड़ी जैसे नशे से जोड़कर न केवल बिहार की गरिमा को ठेस पहुंचाई है, बल्कि करोड़ों मेहनतकश बिहारी जनता का अपमान किया है। कांग्रेस को बिहार की जनता से मांफी मांगना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.