रांची, अगस्त 13 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कथित वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस आंदोलन की रूपरेखा तय कर गुरुवार को कार्यक्रम करेगी। इसमें कैंडल मार्च निकाला जाएगा। सभी जिला मुख्यालयों में वरिष्ठ नेताओं, सांसदों, विधायकों, पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों, पीसीसी व जिला कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारियों, ब्लॉक और मंडल अध्यक्षों, फ्रंटल संगठनों के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी के साथ कैंडल मार्च आयोजित किए जाएंगे। आम जनता, सभी समुदायों, छात्र संगठनों, महिला समूहों और युवा संगठनों की व्यापक भागीदारी हो। इसके बाद 22 अगस्त से सात सितम्बर 2025 राज्यस्तरीय रैली होगी। रांची में बड़े जनसमूहों वाली रैलियां आयोजित की जाएंगी। इसका नेतृत्व वरिष्ठ राज्य और राष्ट्रीय नेता करेंगे। तीसरे चरण में 15 सितंबर से 15 अक्तूबर तक राष्ट्रव्यापी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.