कोडरमा, जनवरी 4 -- कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया नगर कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से वार्ड अध्यक्षों की सूची में फेरबदल करते हुए नई सूची जारी की है। नगर अध्यक्ष संजय सेठ की अनुशंसा पर किए गए इस बदलाव को संगठनात्मक पुनर्गठन का हिस्सा बताया जा रहा है। जारी सूची में पूर्व में कांग्रेस नेता नवनीत ओझा का नाम वार्ड अध्यक्ष के रूप में शामिल था, लेकिन अब उनके स्थान पर शशि यादव को वार्ड संख्या एक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं नवनीत ओझा को संगठन में उनके सक्रिय योगदान और अनुभव को देखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी में पदाधिकारी के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा वार्ड संख्या तीन में पहले प्रिंस राणा की नियुक्ति की अनुशंसा की गई थी, लेकिन वे वर्तमान में किसी अन्य संगठन से जुड़े होने के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.