रांची, फरवरी 24 -- शिक्षा, रोजगार सृजन को प्राथमिकता : राकेश कांग्रेस के महासचिव राकेश सिन्हा बोले, ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार सृजन को बजट में प्राथमिकता दी गई है। किसानों के लिए नई योजनाओं, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और न्यूनतम समर्थन मूल्य से जुड़ी पहल को ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण कदम है। इससे गांवों में आय बढ़ने और पलायन कम होगा। युवाओं के लिए कौशल विकास कार्यक्रमों और स्वरोजगार योजनाओं के विस्तार को भी सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जा रहा है। स्टार्टअप और लघु उद्योगों को प्रोत्साहन देने की घोषणा से राज्य में निवेश और रोजगार के नए अवसर खुलने की संभावना है। यह बज़ट राज्य की आर्थिक मजबूती की दिशा में संतुलित और दूरदर्शी बजट है। बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने वाला बजट : संजय कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता संजय पांड...