चंडीगढ़, फरवरी 6 -- कांग्रेस ने पूर्व क्रिकेटर और पंजाब के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू को पार्टी से निकाल दिया है। यह जानकारी छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने अमृतसर में दी। भूपेश बघेल ने बताया कि नवजोत कौर सिद्धू पहले से ही कांग्रेस से निलंबित चल रही थीं। अब पार्टी ने उनके खिलाफ अगला कदम उठाते हुए औपचारिक रूप से निकालने की कार्रवाई कर दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अनुशासन सर्वोपरि है और पार्टी विरोधी गतिविधियों को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही नवजोत कौर सिद्धू ने सार्वजनिक रूप से कांग्रेस पार्टी छोड़ने का ऐलान किया था। इसके बावजूद पार्टी ने संगठनात्मक प्रक्रिया पूरी करते हुए उनको पार्टी से निकालने का फैसला लिया। जमकर निकाली भड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.