गंगापार, दिसम्बर 10 -- हंडिया, हिन्दुस्तान संवाद। विधान सभा क्षेत्र हंडिया कांग्रेस कमेटी की समीक्षा बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता हंडिया विधान सभा के प्रभारी डॉ. साधूचरण तिवारी ने तथा संचालन ब्लॉक अध्यक्ष महेश शुक्ला ने किया। संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष गंगापार अशफाक अहमद एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में देवराज उपाध्याय मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष गंगापार के द्वारा सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। सभी पदाधिकारी को कांग्रेस पार्टी की रीति नीति को जन-जन तक तेजी से पहुचाने एवं पार्टी के उत्थान के लिए अथक परिश्रम करने के लिए उनको उत्साहित किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य ओमप्रकाश तिवारी , विपिन प्रकाश पांडे, दयाराम मिश्रा, शिवचंद बिंद, लवकुश मिश्रा, अजय शुक्ला, ओमप्रकाश बिंद, महेंद्र प्र...