चाईबासा, अगस्त 21 -- चाईबासा, संवाददाता। भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 81वीं जयंती के अवसर पर बुधवार को कांग्रेस भवन चाईबासा में कांग्रेसजनों ने उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा सद्भावना मार्च निकाला। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री देवेन्द्र नाथ चम्पिया ने कहा कि राजीव गांधी ने ही भारत को आधुनिकता की दौड़ में शामिल करवाने का कार्य किया। संचार क्रांति उन्हीं की देन है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भारत में सूचना क्रांति के जनक हैं। कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि स्थानीय स्वराज संस्थाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण और मतदाता की उम्र 21 वर्ष से कम करके 18 वर्ष तक के युवाओं को चुनाव में वोट देने का अधिकार दिलवाने का कार्य भी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने अपने कार्यक...