धनबाद, मई 26 -- धनबाद, विशेष संवाददाता नगर निकाय चुनाव की घोषणा अभी नहीं हुई है लेकिन कांग्रेस सांगठनिक रूप से अभी से सक्रिय हो गई है। पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की ओर से रविवार को जारी पत्र में नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। धनबाद लोकसभा क्षेत्र के अधीन धनबाद नगर निगम क्षेत्र के लिए अजय कुमार दुबे एवं चास नगर निगम क्षेत्र के लिए बोकारो विधायक श्वेता सिंह को पर्यवेक्षक बनाया गया है। वहीं अनुपमा सिंह को चिरकुंडा नगर परिषद की जिम्मेदारी दी गई है। मालूम हो कि अजय दुबे धनबाद विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे। वहीं अनुपमा सिंह लोकसभा चुनाव लड़ी थी। श्वेता सिंह बोकारो से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीती। अब तीनों को संभावित निकाय चुनाव के लिए अहम जिम्मेदारी दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.