मधेपुरा, दिसम्बर 29 -- मधेपुरा। जिला कांग्रेस कार्यालय में रविवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यालय में झंडोत्तोलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। झंडोत्तोलन के बाद कार्यकताओं ने जिला अध्यक्ष सुजनारायण राम के नेतृत्व में विचार गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया। पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार सिंह यादव ने कहा कि भारतीय कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने त्याग, बलिदान और संघर्ष से देश को आजादी दिलायी। लोकतंत्र और संविधान की नींव रखी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा को समाप्त करना चाह रही हैं। मनरेगा योजना संविधान से मिला काम का अधिकार हैं। महात्मा गांधी के नाम से मनरेगा की योजना चल रही हैं। उन्होंने कहा कि पांच जनवरी से मनरेगा योजना बचाओ अभियान चरणबद्ध आंदोलन कांग्रेस पार्टी करेंगी। जिला अध्यक्ष सुज...