देहरादून, फरवरी 19 -- महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल से मुलाकात कर शहर में जाम की समस्या को उनके समक्ष उठाया। कहा कि 5-10 मिनट की दूरी को पार करने में आधा से एक घंटा लग रहा है। ओवरलोडिंग, सड़कों पर रेस लगाना, बिना निर्धारित स्टॉप के यात्रियों को उतारना-चढ़ाना, व्यापारिक क्षेत्रों, अस्पतालों, बाजारों और मुख्य मार्गों पर अवैध पार्किंग ने सड़कों को संकरा कर दिया है। गुरुवार को पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल से मुलाकात की और उन्हें मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। लालचन्द शर्मा ने कहा कि राज्य निर्माण गठन के बाद 25 वर्षों में शहर की आबादी बढ़ने के साथ ही वाहनों की आवाजाही भी कई गुना बढ़ी हैं लेकिन विगत कुछ समय से दून में यातायात व्यवस्था बदहाल है। मुख्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.