हरिद्वार, अप्रैल 26 -- कांग्रेस ने 30 अप्रैल को देहरादून में प्रस्तावित संविधान बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी है। पार्टी के ज्वालापुर के पूर्व नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी के संयोजन में शनिवार को धीरवाली में हुई बैठक में पार्टी के लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी रहे वीरेंद्र रावत और प्रदेश सचिव पंकज सैनी ने बताया कि प्रस्तावित रैली में सरकार की संविधान और जन विरोधी नीतियों का विरोध किया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से रैली में पहुंचने का आह्वान किया। यशवंत सैनी और मनोज सैनी ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान के सामने चुनौतियां खड़ी हो गई हैं। सरकार अपने स्वार्थों की पूर्ति के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों को विपक्ष के खिलाफ इस्तेमाल कर रही है। विपक्ष की आवाज को खत्म करने की साजिश कर रही है। कैलाश प्रधान और विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.