जौनपुर, नवम्बर 28 -- जौनपुर, संवाददाता। जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में शुक्रवार को पदाधिकारियों ने बैठक की। बैठक में एसआईआर को लेकर पार्टी ने रणनीति तय की। मुख्य अतिथि तथा राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया विपक्षी मतदाताओं के नाम काटने का माध्यम बन रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है, इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बूथ-बूथ सतर्क रहना होगा। मुख्य अतिथि ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर मतदाताओं को जागरूक करने, एसआईआर फार्म भरवाने में मदद करने और संविधान व लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई में सक्रिय रहने की अपील की। साथ ही 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली कांग्रेस रैली में अधिक से अधिक लोगों के जाने की भी बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. प्रमोद कुमार सिंह ने की, संचालन...