बिहारशरीफ, मई 13 -- कांग्रेस ने चलाया हर घर झंडा कार्यक्रम बरबीघा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के वार्ड संख्या 20 में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जन आक्रोश चौपाल सह हर घर झंडा कार्यक्रम किया गया। जिला कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रौशन कुमार ने जन आक्रोश चौपाल को संबोधित करते हुए सरकार की नीतियों के कारण लोगों को हो रही परेशानियों को बताया। किसानों की समस्या, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी तथा अन्य मुद्दे पर बात की। सैकड़ों लोगों के घरों पर झंडा लगाया गया। मौके पर नगर अध्यक्ष सोनू कुमार ,वार्ड पार्षद अभय सिंह ,पंकज सिंह, बिट्टू सिंह, साकेत कुमार, गुड्डू कुमार, संतोष कुमार, रोहित कुमार, जनार्दन सिंह, दीपक कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...