हापुड़, जनवरी 5 -- दिल्ली रोड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के जिला कार्यालय पर सोमवार को कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल पहुंचा। इसमें राष्ट्रीय सचिव व पउप्र के प्रभारी प्रदीप नरवाल ने आगामी गणतंत्र दिवस की तैयारियों की समीक्षा की। वहीं जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी, पूर्व विधायक गजराज सिंह ने प्रदीप नरवाल को 26 जनवरी को अतरपुरा चौपला स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर तिरंगा फहराने के लिए आमंन्त्रित किया। इस मौके पर रजनीश त्यागी, लाल बहादुर, सुधीर शर्मा, मौहम्मद नफीज, कपिल शर्मा, प्रेम कुमार, विक्की शर्मा आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.