देहरादून, जुलाई 16 -- देहरादून। प्रदेश कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि चारधाम यात्रा के दौरान लगातार हो रही हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं को देखते हुए भारत सरकार के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बरसात के मौसम में हवाई सेवाओं पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए थे। लेकिन बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम की यात्रा कर न केवल नियमों की धज्जियां उड़ाईं, बल्कि एक बार फिर वीआईपी संस्कृति को खुला समर्थन दिया है। बुधवार को मीडिया को जारी बयान में पार्टी प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि जब आम श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उड़ानों पर पूर्ण प्रतिबंध लागू है, तो बीकेटीसी अध्यक्ष को यह विशेष छूट कैसे और क्यों दी गई? यह सीधा-सीधा एक देश, दो नियम की स्थिति को दर्शाता है और सरकारी नियमों के प्रति असम्मान का उदाहरण है। उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.