रांची, अगस्त 7 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय कांग्रेस भवन में शोक सभा का आयोजन किया गया। कांग्रेस ने शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की केंद्र सरकार से मांग की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में गुरुजी के चित्र पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि गुरुजी के त्याग, बलिदान और समाज में योगदान के लिए केंद्र सरकार को उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करना चाहिए। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि गुरुजी के नाम से राज्य में एक विश्वविद्यालय की स्थापना की जाए। उनके निवास स्थान को संग्रहालय घोषित किया जाए। झारखंड की पाठ्य पुस्तकों में उनके जीवन चरित्र को शामिल किया जाए। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.