मथुरा, फरवरी 21 -- सोशल मीडिया पर कथित भाजपा नेता राजसिंह आमेरा द्वारा दो दिन पूर्व 25 सांसद एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को खुलेआम गोली मारने की धमकी देने पर कांग्रेसी मुखर हो गए हैं। उन्होंने यहां जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में एसएसपी को तहरीर देकर आरोपी पर मुकदमा दर्ज करने एवं कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। मुकेश धनगर ने बताया कि वीडियो में राज सिंह आमेरा स्वयं को भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा बता रहा है। उन्होंने कहा कि इस विद्वेषपूर्ण वक्तव्य से न सिर्फ निर्वाचित सांसदों एवं नेता प्रतिपक्ष को जान से मारने की धमकी दी गई है, बल्कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भड़काने का प्रयास भी किया गया है। जो संविधान की मूल भावना के विपरीत है। उन्होंने आरोपी के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। जिला महासचि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.