एटा, जून 25 -- भारतीय जनता पार्टी ने 25 जून का दिन काले दिवस के रूप में मनाते हुए कांग्रेस सरकार को संविधान की हत्या करने वाली पार्टी बताया। इसके साथ ही 50 वर्ष पूर्व कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल में जेल गए लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया। बुधवार को भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष/जिला प्रभारी हर्ष वर्धन आर्य ने जीटी रोड स्थित पार्टी जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष संदीप जैन सहित तमाम पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के साथ 25 जून का दिन काले दिवस के रुप में मनाया। कुल 22 में से 12 लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया। बताया कि 25 जून 1975 की आधी रात को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आंतरिक अशांति का बहाना बनाकर भारत पर आपातकाल थोप था। यह निर्णय किसी युद्ध या विद्रोह के कारण नहीं बल्कि अपने चुनाव को रद्द किए जाने और सत्ता बचाने की हता...