फिरोजाबाद, जुलाई 23 -- फिरोजाबाद। कांग्रेसियों ने किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील से लेकर जिला मुख्यालय तक हुंकार भरी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने किसानों की बिजली, पानी , खाद, बीज जैसी समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। किसानों की समस्याओं की लगातार अनदेखी किए जाने पर शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मंगलवार को महानगर अध्यक्ष सफात खान राजू के नेतृत्व में शहर कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता जिला मुख्यालय दबरई एकत्रित हुए। जहां पर उन्होंने किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार पर किसानों की समस्याओं को लगातार अनदेखा किए जाने का आरोप लगाया। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा किसानों को बिजली पानी और समुचित खाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.