बुलंदशहर, जनवरी 13 -- कांग्रेस के देशव्यापी मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट ने अगौता ब्लॉक के गांव लोहगला तथा गुलावठी ब्लॉक के गांव बराल में ग्रामीणों और मनरेगा मजदूरों के साथ चौपाल लगाकर संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उन्हें कांग्रेस के संघर्ष व समर्थन का भरोसा दिलाया। लोहगला गांव की चौपाल में ग्रामीणों एवं मनरेगा मजदूरों ने मनरेगा योजना के नाम बदलने तथा उसके प्रावधानों में किए जा रहे बदलावों पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि मनरेगा गरीब, मजदूर और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। भाजपा सरकार द्वारा इसके नाम और प्रावधानों से छेड़छाड़ कर योजना को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेग...