बिजनौर, दिसम्बर 17 -- केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम बदलने के प्रस्ताव के खिलाफ बिजनौर में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने पार्टी कार्यालय से गांधी पार्क पहुंचकर विरोध मार्च निकालकर नारेबाजी। कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार से इस प्रस्ताव को वापस लेने की मांग की। बुधवार को उप्र कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री ओमवती देवी की अध्यक्षता में विरोध सभा आयोजित की गई। ओमवती देवी ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर संसद से लेकर सड़क तक संघर्ष जारी रखेगी और गांधी के नाम व गरीबों के अधिकारों की रक्षा के लिए पीछे नहीं हटेगी। वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा कांग्रेस सरकार की ऐतिहासिक योजना है, जिसने ग्रामीण गरीबों को रोजगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.