आरा, मई 25 -- आरा। भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक राम के नेतृत्व में रविवार को महिला थाना के समीप शहर के मौलाबाग में हर घर कांग्रेस का झंडा अभियान का आयोजन हुआ। अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कई घरों पर कांग्रेस का झंडा लगाया। इस दौरान जनआक्रोश सभा का भी आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी डॉ अजय कुमार सिंह ने कहा कि हर घर झंडा अभियान सिर्फ एक प्रतीक नहीं, बल्कि यह कांग्रेस की जनवादी नीतियों, राहुल गांधी के नेतृत्व और संविधान की रक्षा हेतु दृढ़ प्रतिबद्धता का परिचायक है। हमें जन-जन तक पहुंचकर सच्चाई और न्याय की बात रखनी है। मौके पर अमित द्विवेदी, वीरेंद्र मिश्रा, अरशद रिजवी, अरुण कुमार सिंह, उपेंद्र सिंह, राजेश कुमार, नागेंद्र मिश्रा, सूरज प्रकाश, अशोक सिंह, घनश्याम चौधरी, अजय पासवान, सत्यदेव सिंह, सुनील सिंह, दीप...