बस्ती, फरवरी 23 -- रुधौली। नगर पंचायत रुधौली में उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस ने किसान अधिकार को लेकर रविवार को ग्राम संवाद किया। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अखिलेश शुक्ला व विशिष्ट अतिथि रामभवन शुक्ला रहे। जिला अध्यक्ष कुंवर जितेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में नगर पंचायत रुधौली स्थित बुद्धि बाजार में ग्राम संवाद कर किसानों में पंपलेट का वितरण कर किसानों को जागरूक किया। प्रदेश प्रभारी अखिलेश शुक्ला ने बताया सरकार की किसान विरोधी नीतियों के बारे में बताया। अमेरिकी डील से भारत के किसानों को कोई फायदा नहीं पहुंचेगा। किसान विरोधी व्यापार समझौता रद्द होना चाहिए। इस दौरान महेंद्र यादव, अभय प्रताप शुक्ला, अमित कुमार सिंह, उमेश उपाध्याय, रमाकांत, रामअवध, सूरज यादव, मनोज रावत आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...