कानपुर, जनवरी 21 -- कानपुर। नगर कांग्रेस की ओर से जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायत मांग पत्र दिया है। बिना किसी ठोस कारण बड़ी संख्या में फॉर्म 6 व फॉर्म 7 जमा करने पर आपत्ति दर्ज कराई। सभी फॉर्मों की संकलित सूची उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही कई आपत्तियों के विवरण अस्पष्ट होने की बात भी उठाई। विधि और नियमों के उल्लंघन न हों और किसी का वोट गलत न कटे इस बात पर भी चिंता जताई। जिलाधिकारी ने सभी बिंदुओं पर उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया। कानपुर महानगर की पांचों विधानसभा के संबंध में पत्र सौंपा गया। पवन गुप्ता, शंकर दत्त मिश्रा, रितेश यादव, पदम मोहन मिश्रा, अजय श्रीवास्तव शीलू, राकेश साहू, उपेंद्र यादव, धर्मेंद्र चौहान, शांतनु दीक्षित, जितेंद्र गिरि, विनोद अवस्थी, मुकेश कन्नौजिया आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.