कोडरमा, जनवरी 31 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। कांग्रेस पार्टी ने कोडरमा जिले में अपनी संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी से मुलाकात कर 393 बीएलए-2 फॉर्म की सूची सौंपी। इस अभियान को सफल बनाने में डोमचांच प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप सिंह, कोडरमा प्रखंड अध्यक्ष कय्यूम उद्दीन और झुमरी तिलैया नगर अध्यक्ष संजय सेठ सक्रिय भूमिका में रहे। जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक ने बताया कि मतदाता सूची में गड़बड़ियों को रोकने और पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए सभी प्रखंड, नगर एवं नगर पंचायत अध्यक्षों ने तेजी से कार्य किया है। उन्होंने जानकारी दी कि अब तक 393 फॉर्म जमा किए जा चुके हैं और शेष बीएलए-2 फॉर्म भरने का कार्य आगामी एक सप्ताह में पूरा कर लि...