लखनऊ, फरवरी 18 -- विधानसभा में कांग्रेस ने बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मंगलवार को किए गए बर्बर लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया। कांग्रेस की अराधना मिश्रा मोना ने कहा कि पुलिस ने शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज किया है। केंद्र सरकार को मनरेगा का नया कानून लाई है उसे खत्म किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्या राज्य सरकार अपना 40 फीसदी अंश देगी। क्या किसी को धरना-प्रदर्शन की भी इजाजत नहीं है। पूरे प्रदेश में कांग्रेसी नेताओं को हाउस अरेस्ट कर दिया गया। इस पर नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि सरकार अधिनायक वाद की ओर बढ़ रही है। इस पर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि कांग्रेस को धरना प्रदर्शन की जरूरत ही क्या थी। सुरेश खन्ना ने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेसियों को इसीलिए घर पर रोक दिया गया क...