देहरादून, फरवरी 23 -- कांग्रेस ने इंदिरा मार्केट रिडेवलेपमेंट प्लान के कार्य में धीमी गति से काम होने पर नाराजगी जताई। प्रतिनिधिमंडल ने सचिव शहरी विकास से मुलाकात कर कार्यों में तेजी लाने व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इन्दिरा गांधी की मूर्ति को चयनित स्थान पर ही लगाने की मांग की। सोमवार को पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सचिव शहरी विकास डा. राजेश कुमार को धीमीगति से चल रहे इन्दिरा मार्केट के रिडेवलेमेंट के कार्यों के बारे में अवगत कराया और ज्ञापन सौंपा। बताया कि इन्दिरा मार्केट रिडेवलपमेंट प्लान 9 वर्ष कांग्रेस शासन के वक्त शुरू किया गया था। इसमें लगभग चार से अधिक व्यापारी लोगों से मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा पांच हजार रूपए जमा कराये गये थे और सभी व्यापारी के साथ देहरादून विकास प्राधिकरण के समक्ष अधिकारियों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.