धनबाद, नवम्बर 20 -- धनबाद। जिला कांग्रेस मुख्यालय में बुधवार को प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने की। सर्वप्रथम नेताओं ने इंदिरा गांधी की तस्वीर पर फूलमाला अर्पित कर श्रद्धांजिल दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इंदिरा गांधी आधुनिक भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाली आयरन लेडी के नाम से जानी जाती थी। मौके पर प्रभात सुरोलिया, मंटू दास, राजू दास, भोला राम, बृजनंदन प्रसाद, मो क्यूम खान, इम्तियाज अली, संतोष चौधरी, सत्यानंद पांडेय, आशीष सिंह, मंटू कुमार दास, राजू दास, गंगा वाल्मीकि, अरविंद कुमार सैनी, गोपाल कृष्ण चौधरी, अनमोल सिंह व मधुसूदन सिंह चौधरी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.