देहरादून, सितम्बर 18 -- शहर कांग्रेस ने मसूरी सहित उत्तराखंड में आयी प्राकृतिक आपदा में जनता को राहत नहीं पहुंचाने पर भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा पर फोटो शूट करवाने का आरोप लगाकर नारेबाजी की। वहीं कहा कि अगर लंढौर बाजार के धंसाव पर शीघ्र कार्य नहीं किया गया तो बड़ी आपदा आ सकती है। शहीद भगत सिंह चौक पर गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए। शहर अध्यक्ष अमित गुप्ता के नेतृत्व में आपदा में बरती जा रही लापरवाही पर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया व भाजपा व प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि धराली हो या थराली भाजपा की प्रदेश सरकार ने आपदा में राहत पहुंचाने या उनकी पीड़ा को कम करने के बजाय केवल फोटो शूट करने का कार्य किया जिससे आम जनता सहित पीड़ितों में रोष है। उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.