देहरादून, सितम्बर 10 -- शहर कांग्रेस ने देश भर में बरसात के कारण आई आपदा में पीड़ितों की मदद के लिए मसूरी विधानसभा क्षेत्र से आम जनता व व्यापारियों से चंदा, राशन व अन्य वस्तु एकत्र करने के लिए अभियान चलाया। बुधवार को लंढौर टिहरी बस स्टैंड से आपदा पीड़ितों के लिए चंदा व सामान एकत्र करने का अभियान शुरू किया। अभियान मलिंगार, लंढौर बाजार, कुलडी बाजार मालरोड तक चलाया गया। लोगों ने अपनी श्रद्धा से धन व सामान दिया। प्रदेश कांग्रेस की महामंत्री गोदावरी थापली ने कहा कि कांग्रेस ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में आपदा पीड़ितों के लिए यह अभियान शुरू किया है जो तीन दिन तक चलेगा। मसूरी के बाद देहरादून व पंचायत क्षेत्र में अभियान चलेगा। उन्होंने कहा कि बारिश के कहर से पूरा देश आपदाग्रस्त है लेकिन पहले उत्तराखंड के आपदा पीड़ितों के लिए किया जायेगा। उन्होंने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.