लातेहार, फरवरी 7 -- लातेहार,संवाददाता। नगर पंचायत चुनाव में झामुमो समर्थित अध्‍यक्ष पद की प्रत्‍याशी बिलासी टोपनो को कांग्रेस ने अपना समर्थन दिया है। इस आशय की जानकारी झामुमो जिला प्रवक्‍ता सुशील कुमार यादव ने दी। शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस जिलाध्‍यक्ष कामेश्‍वर यादव ने बिलासी टोपनो ने माल्‍यापर्ण कर उन्‍हें कांग्रेस का समर्थन देने की घोषणा की। मौके पर पूर्व अध्‍यक्ष गुंजर उरांव, महिला कांग्रेस जिला अध्‍यक्ष अनिता देवी, नसीम अंसारी व साजन कुमार समेंत कई कांग्रेस नेता शामिल थे। जिलाध्‍यक्ष श्री यादव ने कहा कि नगर निकाय में कांग्रेस अब झामुमो समर्थित बिलासी टोपनो को विजयी बनाने के लिए कार्य करेगी। उन्‍होने बिलासी टोपनो को एक योग्‍य व कुशल प्रत्‍याशी बताया और विजयी बनाने की अपील कांग्रेसियों से की। बिलासी टोपनो ने उन्‍हे अ...