सिमडेगा, फरवरी 8 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। कांग्रेस जिला कमिटि ने अनुशासनहिनता और नगर निकाय चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेत्री पुष्पा कुल्लू को पार्टी से निलंबित कर दिया है। पार्टी जिलाध्यक्ष सह विधायक भूषण बाड़ा ने पुष्पा कुल्लू के निलंबन का आदेश जारी करते हुए कहा है कि पुष्पा कुल्लू को छह फरवरी को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था। लेकिन पुष्पा कुल्लू के द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...