रुद्रपुर, मार्च 18 -- रुद्रपुर, संवाददाता। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन ने कांग्रेस नेता हाजी सरवरयार खान के विवादित बयान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन के सदस्यों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम अशोक कुमार जोशी को ज्ञापन सौंपा और मांग की कि कांग्रेस नेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। हाजी सरवरयार खान, जो वर्ष 2012 में किच्छा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे थे और वर्तमान में पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य हैं, ने 5 मार्च 2025 को अपने फेसबुक अकाउंट से एक बयान जारी कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा कि सरवरयार खान ने बयान दिया कि स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलन में जो लोग बकरी चुराने के आरोप में जेल गए, उन्हें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी घोषित कर दिया गया। उन्हें पेंशन और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.