पलामू, अगस्त 9 -- मेदिनीनगर। कांग्रेस नेता सह पांकी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सज्जाद खान की मृत्यु, गुरुवार की रात में रांची के रिम्स में हो गई है। वे कुछ महीनों से बीमार थे। उनके मृत्यु पर पलामू जिला कांग्रेस कमेटी ने शोक प्रकट किया हैं। जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक की सहमति से जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने सज्जाद खान के पार्थिव शरीर के दर्शन के लिए उनके गांव तरहसी थाना के गुरहा में गए थे। संगठन की ओर से उनके पार्थिव शरीर पर कांग्रेस का ध्वज और पुष्प माला अर्पित कर शोक व्यक्त किया। इस दौरान विमला कुमारी, सत्यानंद दुबे, कामेश्वर तिवारी, रुद्र शुक्ला जितेंद्र कमलापुरी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...