हरिद्वार, अक्टूबर 1 -- सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत और एक महिला की बातचीत की कथित ऑडियो क्लिप वायरल होने से सियासी हलचल मच गई है। वीरेंद्र रावत ने इसे पूरी तरह फर्जी करार देकर राजनीतिक षड्यंत्र बताया है। उन्होंने ज्वालापुर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। वीरेंद्र रावत ने पुलिस को बताया कि 29 सितंबर से उन्हें जानकारी मिली कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उनके नाम से एक ऑडियो क्लिप वायरल की जा रही है। इसमें उनकी आवाज और चेहरे का इस्तेमाल कर एक महिला से अश्लील वार्तालाप दर्शाया गया है। रावत का कहना है कि यह क्लिप आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस तकनीक से तैयार की गई है, ताकि उनकी छवि धूमिल की जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.